फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि को उद्योग के रूप में अपनाएं किसान

Thu, 24 Dec 2015 12:11 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान दिवस के दिन हम सभी संकल्प लें कि किसानों का अधिक से अधिक ध्यान रखेंगे। उत्तर प्रदेश किसान बहुल है, बिना किसानों का विकास प्रदेश के विकास का सपना संभव नहीं है। सरकार किसानों के विकास के लिए अनेकों कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान बेरोजगारी हटा सकते हैं। जरूरत इस बात की है, कि युवा इस तरफ मुड़े और कृषि को उद्योग के रूप में अपनाएं। गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह ने किसानों का दर्द समझा और सरकार द्वारा उन्हें हर संभव आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि किसान के सारे सपने खेत में ही पूरे होते हैं। खेती खराब होने पर सारे सपने टूट जाते हैं। देश के इतिहास में यह पहला समय है कि सरकार ने किसानों को बिना केंद्र की सहायता के भी व्यापक मदद दी है।
विज्ञापन

मंत्री ने इस मौके पर कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले 75 किसानों को सम्मानित किया।

चार किसानों को ट्रैक्टर अनुदान पर उपलब्ध कराया। किसानों को प्रथम पुरस्कार में सात हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान किया। सीडीओ अनूप कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करायी जा रही है।

अजय जादूगर ने कृषि प्रचार-प्रसार के साथ मंत्रमुग्ध करने वाला जादू दिखाया। कार्यक्रम में कुष्ठ निवारण, कम्यूनिटी डेवलेपमेंट पॉलीटेक्निक, फिरोज गॉधी कॉलेज, कृषि एवं कृषि से संबंधित सभी विभागों ने अपने स्टॉल लगाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें