फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ग्राम प्रधान पति और भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में शनिवार रात बदमाशों ने ग्राम प्रधान पति और भाजपा कार्यकर्ता शिव करन सिंह को गोली मार दी। गोली प्रधान पति के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी सुनील कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की। वारदात की कोई वजह सामने नहीं आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच घायल का हालचाल लिया।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी ग्राम प्रधान केता सिंह का पति शिव करन सिंह उर्फ कल्लू सिंह रात में जिला मुख्यालय से एसयूवी से घर जा रहा था। गांव के करीब दो अज्ञात बदमाशों ने असलहों से फायरिंग कर दी। एक गोली प्रधान पति के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। वारदात की जानकारी पर एसओ राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने घायल से घटनाक्रम की जानकारी ली। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने घायल से घटना की जानकारी लेते हुए मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसओ का कहना है कि ग्राम प्रधान पति एवं भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर अज्ञात में केस कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पति के बाएं हाथ में गोली लगी है। हमला क्यों हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सरेनी थानेदार, सीओ लालगंज लक्ष्मीकांत के अलावा स्वाट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें