फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली व अमेठी का विकास रोक रही केंद्र सरकार : राहुल

Tue, 21 Feb 2017 11:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ तो मोदी का मुंह उतर गया। रायबरेली और अमेठी के विकास को मौजूदा केंद्र सरकार रोक रही है। उन्होंने बेबाकी से कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को वापस गुजरात भेज देंगे।
विज्ञापन


वे ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पखरौली स्थित खेल मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने कहा कि मोदी आज तक वादे पूरे नहीं कर पाए। न तो हिंदुस्तान को बदल पाए और न ही युवाओं को रोजगार दिला पाए।

पीएम के गोद लिए हुए बयान पर चुटकी लेेते हुए राहुल ने कहा कि बेटे ने मां (वाराणसी में गंगा) से बहुत वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने झूठे वादों की पिक्चर बनाकर जनता को गुमराह किया।
विज्ञापन


नोट बंदी कर आपको बैंक के सामने खड़ा कर दिया। हम फूड पार्क बनाने चाहते हैं। इसमें 40 प्रोसेसिंग मशीनें लगनी थी, लेकिन मोदी सरकार ने नहीं बनने दिया। हिंदुस्तान पेपर मिल छीन ली। रेलवे फैक्ट्री की भी हालत पतली है।

हमें मोदी चाहें जो कह लें, लेकिन उन्हें एक बात चुभती है। वो है रायबरेली और अमेठी के विकास कार्य को रोकना। कहा कि, विश्वास दिलाता हूं कि सरकार बनने पर दोगुना बड़ा फूड पार्क लाऊंगा। युवाओं को रोजगार दिलाऊंगा। राहुल ने ऊंचाहार विधान सभा सीट से अजय पाल सिंह और सरेनी सीट से अशोक सिंह को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें