फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने जनता के साथ किया विश्वासघात : गुलाम नवी

Tue, 21 Feb 2017 05:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस के यूपी प्रभारी व पूर्व मंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी का नाम बदलकर झूठी पार्टी रख देना चाहिए। क्योंकि प्रधानमंत्री ने झूठ बोल-बोल कर पद की मर्यादा को ही तार-तार कर दिया है। देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।
विज्ञापन


रायबरेली और अमेठी का विकास कांग्रेस ने किया है। यहां जैसी सुंदर सड़कें जापान में भी नही हैं। वे ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के ऊंचाहार और अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के जायस कस्बे में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि देश का विकास सिर्फ  कांग्रेस ने ही किया है। मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान हर साल एक करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज तक एक लाख लोगों को भी काम नहीं दे पाए। काला धन विदेश से लाकर सब के खाते में 15-15 लाख देने की बात की।
विज्ञापन


जनधन खाता खुलवाया, लेकिन आज एक रुपया किसी के खाते में नहीं पहुंचा। पीएम ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इसलिए अब उनकी पार्टी बीजेपी का नाम बदल कर बहुत झूठी पार्टी रख देना चाहिए।

पूर्व मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। पूर्व वित मंत्री अजय यादव ने भी अपनी बात कही। तिलोई विधानसभा क्षेत्र के जायस कस्बे में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के यूपी प्रभारी ने कहा कि पीएम मोदी विकास का दावा करते हैं, लेकिन कहीं पर कोई विकास नहीं हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें