फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवती ने शादी से किया इन्कार, प्रेमी के घर पहुंची

Thu, 20 Nov 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। जमकोरियापुर गांव में बुधवार को एक युवती शादी से पहले अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जब परिजन प्रेमी युवक के घर पहुंचे तो युवती ने शादी करने से मना कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना खीरों पुलिस को देकर युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


ऐसे में दूल्हा पक्ष को बरात लाने से मना कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में युवती के परिजन प्रेमी से शादी करने को तैयार हो गए। जमकोरियापुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी युवक से तय की थी।

शादी तय होने के बाद 10 जुलाई को गोद भराई की रस्म पूरी कर दी गई थी। बुधवार को बरात आनी थी। इसी दौरान दोपहर को युवती शौच के बहाने घर से निकल कर अपने प्रेमी अकोहरिया निवासी युवक के घर पहुंच गई। परिजनों ने युवती को खोजकर उसे घर वापस चलने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता ने मामले की सूचना दी थी। इसके निस्तारण के लिए मौके पर पुलिस बल भेजा गया था। युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर प्रेमी युवक और युवती के परिजन शादी करने को तैयार हो गए। जिस पर युवती को प्रेमी के घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें