फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: इस महीने बनकर तैयार हो जाएगा कूड़ाघर

Mon, 03 Nov 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर बन रहा कूड़ाघर।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कूड़ा घर बनवाया जा रहा है। कूड़ाघर का मुख्य हिस्सा तैयार हो चुका है, जिस पर शेड लगना बाकी है। नवंबर के अंत तक काम पूरा होने की उम्मीद है। इससे स्टेशन परिसर में सफाई के बाद निकलने वाले कचरे को इसी कूड़ाघर में एकत्र होगा। इसे बाद में निस्तारण के लिए भेज दिया जाएगा। अभी डस्टबिन में ही कचरा रखा रहता है, जिसके पलटने से गंदगी फैल जाती है।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफार्मों के साथ ही अन्य हिस्से में जगह-जगह डस्टबिन रखी है, ताकि कूड़ा इधर-उधर न फेंका जाए। इसके साथ ही नियमित सफाई होती है, जिससे एकत्र होने वाला कचरा भी इन्हीं डस्टबिन में रख दिया जाता है। अक्सर डस्टबिन पलट जाती है, जिससे कूड़ा फैल जाता है।

डस्टबिन को उठाकर स्टेशन के मुख्य भवन से बाहर रखा जाता है तो मवेशी कचरा फैला देते हैं। हालांकि इन डस्टबिन को उठाकर दूर बने कूड़ा घर में कचरा फेंका जाता है, लेकिन इसमें काफी समय लगता है। इन सबके बीच डस्टबिन से ही आसपास गंदगी फैल जाती है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में पहले कूड़ा घर बना था, लेकिन जर्जर हो जाने और आसपास निर्माण कार्यों का मलबा फैला होने के कारण उपयोग में नहीं आ रहा था। इस पर नया कूड़ाघर बनाने का फैसला लिया गया। कूड़ाघर दो हिस्सों में बन रहा है, ताकि गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग रखा जा सके।


कूड़ाघर का मुख्य हिस्सा तैयार है, जिस पर शेड लगाने का काम बाकी है। कूड़ाघर बनने के बाद सारा कचरा यहीं एकत्र करेंगे, जिसे बाद में निस्तारण के लिए भेजेंगे। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) विजय श्रीवास्तव का कहना है कि कूड़ाघर में शेड लगाने का काम जल्द पूरा करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें