फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 03 Nov 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सेमरी में शनिवार देर शाम किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गौतमनखेड़ा मजरे लच्छीपुर गांव निवासी रमन (22) पुत्र रामबहादुर महारानीगंज गए थे। देर शाम वह बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन



भागूखेड़ा गांव के पास चार पहिया वाहन से बाइक टकरा गई, इसमें रमन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी खीरों ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुधार न होने पर रमन को एम्स रेफर किया गया। देर रात उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया।
विज्ञापन


रमन की शादी लगभग छह माह पहले ही हुई थी। हादसे से पत्नी सपना देवी, मां फूलदुलारी, भाई सुरेश लोधी व मुनेश लोधी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें