फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल को अच्छी भावना से खेलें : अग्रवाल

Sat, 19 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
मॉर्डन रेल कोच कारखाने के आवासीय परिसर स्थित गोमती क्रीडांगन में शनिवार को 65वीं पुरुष व 39वीं महिला अखिल भारतीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि डीके अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालगंज मॉर्डन रेल कोच कारखाने के आवासीय परिसर स्थित गोमती क्रीडांगन में शनिवार को 65वीं पुरुष व 39वीं महिला अखिल भारतीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ एमआरसीएफ के मुख्य यांत्रिक अभियंता डीके अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन करके किया।
विज्ञापन


डांस इंडिया डांस की चैंपियन सृष्टि ने गणेश वंदना पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डीके अग्रवाल ने कहा कि मॉर्डन रेल कोच कारखाने में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार इतने बड़े स्तर पर किया जा रहा है।

खेल को अच्छी भावना से खेलना चाहिए। हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी होने के बावजूद कबड्डी भारत में बहुत पहले से खेली जा रही है। एमआरसीएफ के सीएओ हर्ष कुमार ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।
विज्ञापन


खेल से हम अपने शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी स्वस्थ्य रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 16 और महिला वर्ग की सात टीमों के करीब 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता की फाइनल कबड्डी 22 मार्च को खेली जाएगी। इस मौके पर सीई राजेश अग्रवाल, सीईई एके श्रीवास्तव, सीएमएम रामलाल, सीपीओ रेनू शर्मा, सीपीएम एके शर्मा, डिप्टी सीएमई अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें