फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सिगरेट लेने के लिए रोक दी मालगाड़ी

Thu, 18 Dec 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार क्षेत्र में क्रॉसिंग के निकट मालगाड़ी रोक कर सिगरेट लेता लोको पायलट।
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में एनटीपीसी परियोजना से कोयला उतार कर बाहर आ रही मालगाड़ी को मलकान रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दिया गया। लोगों का कहना है कि लोको पायलट ने सिगरेट लेने के लिए मालगाड़ी रोकी।
विज्ञापन


मालगाड़ी लगभग 10 मिनट क्रॉसिंग पर खड़ी रही, जिससे क्राॅसिंग के दोनों ओर सड़क पर यातायात ठप हो गया। मालगाड़ी के गुजरने के बाद आवागमन बहाल हुआ। क्रॉसिंग से होकर गुजरने वाली आसपास के गांवों के लोगों का कहना है कि अक्सर मालगाड़ी रोक दी जाती है। इससे आए दिन समस्या होती रहती है। कई बार तो काफी देर तक मालगाड़ी खड़ी रहती है, जिससे सड़क पर आवागमन बंद हो जाता है।

ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि क्राॅसिंग पर सिग्नल न मिलने से मालगाड़ी रुकती है, जिसे कुछ ही देर में रवाना कर दिया जाता है। सिगरेट लेने के लिए मालगाड़ी रोके जाने के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें