फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश मे जगह-जगह जलभराव

Fri, 26 Jun 2015 11:33 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की तैयारियों की पहली बारिश ने ही पोल खुल दी है। गुरुवार की रात हुई बारिश का पानी सड़कों से लेकर गलियों तक उफना गया। नाला और नालियों के चोक होने से पानी इधर-उधर उफनाता रहा।
विज्ञापन


पालिका की लापरवाही के कारण शुक्रवार को कई मोहल्लों में जलभराव रहा। सड़कों और गलियों में पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव होने से परेशानी झेलनी पड़ी।

अमरीश पुरी कॉलोनी, निराला नगर, प्रकाश नगर, कल्लू का पुरवा, इंदिरा नगर में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें पेश आईं और उन्हें रास्ता बदलकर आना-जाना पड़ा।

 हैरत की बात ये है कि नगर पालिका के अफसरों ने बरसात से पहले सभी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया था, लेकिन पहली बारिश ने ही इन दावों की हवा निकाल दी।
विज्ञापन


यह हालात तब हैं, जब करीब एक घंटे ही पानी बरसा था। कहीं झमाझम कई घंटे बारिश होती तो शायद लोगों को घरों से निकलना दूभर हो जाता।

सफाई निरीक्षक ओएन त्रिपाठी ने बताया कि जहां-जहां जलभराव हुआ है, वहां पंम्पिंग सेट लगाकर पानी निकलवाने के आदेश दिए गए हैं।

चेयरमैन इलियास का कहना है कि कर्मचारियों की टीम लगवाकर दिखवाया जाएगा कि कहां-कहां सफाई में लापरवाही की गई है। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई के साथ सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें