फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील से फाइल लेकर भागी महिला

Fri, 26 Jun 2015 11:19 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर तहसील में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला फाइल लेकर भाग गई। इससे तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने महिला को दौड़ाकर पकड़ा।
विज्ञापन


महिला के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंदिरानगर की उमा रानी का जमीन विवाद का मुकदमा तहसील में चल रहा है। दोपहर को वह रजिस्ट्रार कानूनगो भानू त्रिपाठी के दफ्तर पहुंची।
विज्ञापन


 उसने कानूनगो से मुकदमे की फाइल देखने के लिए मांगी। फाइल मिलते ही उसने उसे झोले में रख लिया और वहां से भागी। यह देख तहसील कर्मी दंग रह गए।

 दौड़कर उसे पकड़ा गया, तब कहीं जाकर तहसील कर्मियों ने राहत की सांस ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें