फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण का मतदान आज

Fri, 27 Nov 2015 10:58 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को गहमागहमी के बीच पांच ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह ने ब्लॉकों में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया और वोटिंग स्थलों का जायजा लिया।। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की बात कही है

ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर पहले चरण का मतदान शनिवार को महराजगंज, शिवगढ़, हरचंदपुर, बछरावां और शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में होगा।

शुक्रवार सुबह सभी ब्लॉकों से 797 पोलिंग पार्टियां वाहनों से मतदान केंद्रों पर रवाना की गई। इसको लेकर गहमागहमी और अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह पहले मतदान कर्मियों ने ब्लॉक पहुंचकर अपने केंद्र के बारे में जानकारी की और फिर वाहन से केंद्रों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने बछरावां, सतांव, हरचंदपुर व महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। साथ ही निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने की बात कही।

अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने के बाद वहां की व्यवस्था का भी जायजा लिया। सीडीओ अनूप श्रीवास्तव ने हरचंदपुर का जायजा लिया। एएसपी राममूरत यादव ने महराजगंज ब्लॉक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के 255 और सदस्य के 3261 पदों के लिए 6311 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांच लाख 26 हजार 603 वोटर 797 बूथों पर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें