पांचों ब्लॉकों में 1,555 दावेदारों ने परचा दाखिल किया। इसमें प्रधान के 731 दावेदार और ग्राम पंचायत सदस्य के 824 दावेदार शामिल हैं।
तीसरे चरण में अमावां, डीह, छतोह, राही ब्लॉक में सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई गई। सुबह से ही दावेदार अपने भारी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे।
भीड़ के कारण जाम की स्थिति रही। राही ब्लॉक को जाने वाले मार्ग पर भीड़ के चलते जाम की स्थिति रही। भीड़ हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
इसके अलावा अमावां, डीह, छतोह ब्लॉक में भी प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के दावेदारों ने नामांकन किया। इस दौरान पहले नामांकन करने के चक्कर में आपस में धक्कामुक्की की नौबत भी रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि तीसरे चरण की पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया सकुशल निपटी।