रायबरेली। राज्यकर विभाग में फर्जी दस्तावेज के सहारे राजधानी इंटरप्राइजेज फर्म बनाकर दिल्ली की फर्म के कारोबार के मामले में नया मोड़ आ गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद फर्म के संचालक ने भी ऑनलाइन मुकदमा दर्ज करा दिया है। अधिकारियों को शिकायतीपत्र भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
आरोप लगाया कि उसने दो साल पहले ही जीएसटी सरेंडर कर दी थी, उसके आधार और मोबाइल नंबर का प्रयोग करके फर्जीवाड़ा किया गया। ऐसे में विभाग में गड़बड़झाले की आशंका है। ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही मुख्यमंत्री, एसपी और राज्यकर विभाग के अधिकारियों को शिकायतीपत्र देकर रफी नगर हाथी पार्क निवासी रमेश चंद्र ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने राजधानी इंटरप्राइजेज के नाम से एक फर्म फर्जी तरीके का रजिस्ट्रेशन कराकर व्यापार किया।
बीती 25 अप्रैल को जीएसटी अधिकारी रितेश बरनवाल का फोन आने के बाद जानकारी हुई। मेरे आधार और पैन, मोबाइल नंबर का प्रयोग किया गया है। आरोप लगाया कि दो साल पहले जीएसटी को सरेंडर कर दिया था। पीडि़त ने मामले की जांच कराकर फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।