फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चिकित्सकों ने सेहतमंद रहने के दिए टिप्स

Mon, 23 Jun 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
पीएचसी हरदी टीकर रोगियों का उपचार करते चिकित्सक।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की सभी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने रोगियों को स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए। मरीजों की जांच के बाद निशुल्क दवाएं दीं। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


डीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें डाॅ. डीएन चौधरी 72 मरीजों का इलाज किया और दवाएं दीं। सीएचसी अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने मेले का निरीक्षण किया। मरीजों से बात की और कहा कि रोगियों को उपचार में कोई असुविधा न होने पाए।

महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुरौना में आयोजित मेले के दौरान सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने औचक निरीक्षण किया। पीएचसी घुरौना में डॉ. हुमा कौशर व डॉ. फहीम अख्तर ने 63 मरीजों का परीक्षण किया। इसमें 24 महिलाएं सात बच्चे और 32 पुरुष रोगी रहे। दीन शाह गौरा सीएचसी के गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धरावां, जलालपुर धई आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 155 रोगियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसोदिया ने बताया कि इस समय आरोग्य मेला व ओपीडी में ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त व बुखार के आ रहे हैं। परशदेपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 46 मरीजों का इलाज किया गया। यहां चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।

खीरों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव, एकौनी, सेमरी व दृगपाल गंज में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें 212 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में अधिकांश मरीज जुखाम, बुखार के रहे।




नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
लालगंज विकासखंड क्षेत्र के चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. श्रीकृष्णा ने पीएचसी अंबारा पश्चिम पहुंचकर स्वास्थ्य मेले का जायजा लिया। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेले में आए मरीजों से चर्चा की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कुल 140 मरीजों को उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें