फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोर्ट को शांति भंग की कार्रवाई की सूचना देने के बाद लिख ली एफआईआर

Wed, 21 Jan 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिलएरिया पुलिस ने दो माह पहले हुए पारिवारिक मामले में शांति भंग की कार्रवाई करने के बाद अब उसी घटना में नाबालिग से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे पूर्व पुलिस मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को शांति भंग की कार्रवाई करने की सूचना पिछली 13 जनवरी को दे दी है। मामले में एसपी से शिकायत करके पुलिस की कार्रवाई की जांच कराने के साथ ही न्याय दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

13 नवंबर 2025 को मिल एरिया क्षेत्र के राही गांव में एक परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने 15 नवंबर को ही शांति भंग से संबंधित कार्रवाई कर दी थी। बीती 13 जनवरी को मिल एरिया थाने के उप निरीक्षक गौरव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजकर स्पष्ट किया कि पारिवारिक मामला था। इसमें शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई है। पीड़ित पक्ष ने बढ़ा-चढ़ाकर शिकायत की थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को थाने से रिपोर्ट भेजने के बाद गत सोमवार को पुलिस ने उसी घटना में नाबालिग से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी राजेश सिंह की पत्नी सीता सिंह ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर जांच कराने के साथ ही न्याय दिलाने की मांग की है। एसपी ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें