फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो पिता का नहीं, वह किसानों और जनता का क्या होगा : मिश्रा

Fri, 17 Feb 2017 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सभा में बोलते कलराज म‌िश्र । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र के लघु सूक्ष्म एवं उद्योग मंत्री कलराज मिश्रा शुक्रवार को विरोधियों पर खूब बरसे। उन्होंने सीएम अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने पिता का नहीं हो सका, वह किसानों और प्रदेश की जनता का क्या होगा।
विज्ञापन


राहुल कहते हैं कि भाजपा सांप्रदायिक है, मोदी बाहरी हैं। राहुल बताएं कि वे क्या कश्मीर और इटली के हैं। मायावती भाजपा को दंगा कराने वाली पार्टी कहती हैं। पर तब वह कहां थी, जब भाजपा के समर्थन के बल पर उन्होंने यूपी में सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर यूपी का तेजी से विकास होगा।

सरेनी विधानसभा क्षेत्र के रमईपुर स्थित गन्ना कांटा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा की सरकार में कानून व्यवस्था चरमराई रही। युवाओं को लैपटॉप नहीं मिल पाया। यूपी डॉयल 100 नंबर में लगाई गई गाड़ियां सवारियां ढो रही हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने किसानों के मुआवजे के लिए यूपी सरकार को 300 करोड़ रुपये दिए थे। सरकार ने इन रुपयों का क्या किया, इसका जवाब उसे देना होगा। केंद्र ने यूपी सरकार को विकास के लिए सात लाख करोड़ रुपये दिए, लेकिन यहां का विकास नहीं हो सका है। पूरा प्रदेश तबाह है। 

राहुल गांधी कहते हैं कि आरएएस सांप्रदायिक व नरेंद्र मोदी बाहरी हैं। राहुल गांधी बताएं कि वे कश्मीर या इटली के हैं, जो पीएम को बाहरी बताते हैं। मायावती कहती हैं कि भाजपा दंगा करवाती है, जबकि भाजपा ने उनको समर्थन देकर यूपी में सरकार बनवाई थी, तब वे कहां थी।

क्या भाजपा में आरएसएस वाले नहीं थे। नोट बंदी से पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ है। जिनके पास काला धन था वही नोटबंदी से परेशान हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

सिंचाई के लिए स्पेशल कोष बनाया जाएगा। मजदूर भाइयों के लिए दो लाख रुपये का बीमा होगा। नौैजवावनों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर मनीष त्रिवेदी, बच्चा बाबू, राम प्रताप सिंह, अनूप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें