ट्रेन से कानपुर जाने वाले मुसाफिरों के लिए बुरी खबर है। जिले से गुजरने या यहां से कानपुर की तरफ जाने वाली आठ ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसके अलावा एक अन्य ट्रेन का रूट बदल दिया है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ला ने बताया कि लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर गंगापुल पर मरम्मत कार्य होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान 11 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक प्रयाग-कानपुर एक्सप्रेस 14101 अप व 14102 डाउन, प्रयाग-कानपुर पैसेंजर 54101 अप व 54102 डाउन, रायबरेली-कानपुर पैसेंजर 54153 अप व 54154 डाउन, रायबरेली-कानपुर पैसेंजर 54211 अप व 54212 डाउन ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
वहीं इलाहाबाद-चंडीगढ़-ऊंचाहार एक्सप्रेस 14217 अप 11 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक तथा 14218 डाउन 10 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक वाया कानपुर-इलाहाबाद से चलाई जाएंगी।