फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसिंग को बेहतर बनाने के हो रहे प्रयास : डीआईजी

Sun, 31 Jan 2016 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पुलिस विभाग के मुखिया एसपी श्रीकांत सिंह रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में एसपी को विदाई दी गई।
विज्ञापन


लखनऊ रेंज के डीआईजी डीके चौधरी, जिला जज एपी सिंह और डीएम सूर्यपाल गंगवार ने रिटायर्ड एसपी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना की।

इस दौरान डीआईजी ने कहा कि पुलिसिंग को बेहतर बनाने के प्रयास हो रहे हैं। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जनता को त्वरित कार्रवाई मिल सके।

डीआईजी ने कहा कि अच्छे कार्यों से ही इंसान की पहचान होती है। अपने कार्यकाल में श्रीकांत सिंह ने पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया।

हम सबको उन्हीं की तरह आगे भी कार्य करना चाहिए, ताकि पुलिस की साख पर कोई धब्बा न लगने पाए। जिला जज और डीएम ने भी रिटायर्ड एसपी के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उन्होंने पूरी लगन से विभाग के कार्यों को पूरा किया। सेवानिवृत्त एसपी ने कहा कि रायबरेली की जनता ने जो उन्हें प्यार दिया वह उसे कभी नहीं भूल पाएंगे।

कम कार्यकाल में ही यहां रहकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। पुलिस अधिकारियों के अलावा व्यापारियों ने भी रिटायर्ड एसपी को सम्मानित किया।

इस मौके पर एएसपी राममूरत यादव, सीओ सदर सुशील कुमार, सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी, थानेदार मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें