फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बच्ची का खेत में मिला शव

Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मझिगवां गांव में मासूम की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन।
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। पूरे फकीरेदास मजरे मझिगवां गांव में सोमवार को एक बच्ची का शव क्षत विक्षत अवस्था में खेत में पाया गया। आशंका है कि किसी जंगली जानवर के हमले में मासूम की मौत हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


गांव निवासी शमशेर की आठ माह की बेटी उनकी पत्नी के साथ सो रही थी। रात में अचानक बेटी गायब हो गई। तड़के करीब तीन बजे घर वालों की नींद खुली, तो खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह खोजबीन के दौरान सुशील श्रीवास्तव के खेत में बच्ची का शव पाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि किसी जंगली जानवर ने शव को खाया था। मौके पर केवल मासूम का हाथ मिला है। घटना से लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक है। वन विभाग इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनय रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी नावेद सिद्दीकी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मौके की जांच कराई गई है। किसी जंगली जानवर के पग चिह्न नहीं मिले हैं।


पहले भी सियार कई को कर चुका है घायल
बीते शनिवार को कई गांवों में सियार ने हमला कर लोगों को घायल कर दिया था। ओसाह गांव के मनीष कुमार, नया पुरवा मजरे तौली के लवलेश, पाराखुर्द गांव की कनक दीक्षित, देवेश मौर्य पर सियार ने हमला कर दिया था। ग्रामीण रामनेवाज, रतनदीप, अविनाश ने बताया कि आए दिन सियार हमला कर रहा है। वन विभाग इनको पकड़ने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें