फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शिक्षा के उजियारे से दूर होगा जरायम का अंधेरा

Tue, 06 May 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला कारागार।
विज्ञापन
रायबरेली। जरायम की दुनिया में फंसे बंदियों का जीवन अब शिक्षा की रोशनी से नई राह पर आगे बढ़ेगा। रायबरेली जिला कारागार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) का केंद्र खोल दिया गया है, जिससे अब बंदी हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाएं भी दे सकेंगे।
विज्ञापन


बंदी शिक्षा के जरिए न केवल अपनी सोच बदल सकेंगे, बल्कि जेल से बाहर निकलकर समाज में सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में भी कदम बढ़ा सकेंगे। प्रदेश के चुनिंदा जिलों में बंदियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध है। रायबरेली जिला कारागार में हत्या, लूट, दुष्कर्म और चोरी जैसे मामलों में बंद ऐसे कई अभियुक्त हैं, जिन्होंने कक्षा 9 या 11 तक की पढ़ाई की है, लेकिन जेल में रहने के कारण पढ़ाई अधूरी रह गई।

एनआईओएस सेंटर खुलने से अब उनका सपना साकार हो सकेगा। वर्तमान में जेल में करीब 800 बंदी निरुद्ध हैं। एनआईओएस सेंटर खुलने के बाद 41 बंदियों ने पढ़ाई के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 12 बंदी इंटर और 29 बंदी हाईस्कूल की पढ़ाई करेंगे। रायबरेली के अलावा अमेठी जिले के बंदी भी इस जेल में हैं, क्योंकि अमेठी में फिलहाल जिला कारागार की सुविधा नहीं है। अधिकारियों का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बंदी इस योजना से जुड़ें।
विज्ञापन



कॉपी-किताब मिलते ही शुरू होगी पढ़ाई
जेलर हिमांशु रौतेला के मुताबिक एनआईओएस द्वारा बंदियों को कॉपी, किताब व अन्य पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सामग्री मिलते ही पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। शिक्षा विभाग से दो शिक्षकों की मांग की गई है। तब तक हाईस्कूल और इंटर पास बंदी ही अन्य बंदियों को पढ़ाएंगे।
सुधार की दिशा में सार्थक कदम
जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि एनआईओएस एक मान्यता प्राप्त बोर्ड है, जो माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा प्रदान करता है। इसका सेंटर जेल में शुरू हो गया है। शिक्षा के जरिए बंदियों की सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे जेल से रिहा होने के बाद समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें