रायबरेली। जिले में वृद्धावस्था पेंशनरों के वार्षिक सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है। कुल 1,18,379 पेंशनरों में से अब तक 95 प्रतिशत का सत्यापन पूरा हो चुका है। सत्यापन के दौरान 74 पेंशनर अपात्र पाए गए हैं, जबकि 4614 पेंशनरों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।
अपात्र पाए गए पेंशनरों में अधिकांश वे हैं जिनके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी मिल गई है, या जिनकी उम्र निर्धारित मानक (60 वर्ष) से कम है। सत्यापन पूरा होने के बाद जून माह में पात्र पेंशनरों के खातों में अगली पेंशन किस्त भेजी जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने सभी खंड विकास अधिकारियों (एडीओ) को सात दिन के भीतर सत्यापन कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय से पेंशन वितरित की जा सके।
इन ब्लॉकों में मिले मृत पेंशनर
ब्लॉक
मृत पेंशनरों की संख्या
सरेनी
676
सलोन
407
खीरों
308
बछरावां
315
दीनशाह गौरा
351
सतांव
276
राही
250
डीह
248
अमावां
223
लालगंज
200
डलमऊ
194
हरचंदपुर
192