फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: क्रॉसिंग का गेट टूटा, रोकी गई वंदेभारत

Thu, 11 Dec 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार क्षेत्र में अरखा के निकट क्रॉसिंग का टूटा गेट।
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में अरखा-अकोढ़िया मार्ग स्थित क्रॉसिंग संख्या 42-सी से बुधवार को ई रिक्शा टकरा गया। इससे क्रॉसिंग का एक गेट टूट गया। घटना से प्रयागराज की ओर फर्राटा भर रही वंदेभारत एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर रोक दिया गया। प्रयागराज से लौट रहे अफसरों की डीपीसी भी रास्ते में रोकी गई।
विज्ञापन


रेलवे क्राॅसिंग से क्लियरेंस मिलने के बाद वंदेभारत और डीपीसी को रवाना किया गया। इसके बाद गेट की मरम्मत शुरू कराई गई। देर शाम तक क्रॉसिंग के गेट को दुरुस्त कर लिया गया। ऊंचाहार-फाफामऊ रेलखंड में अरखा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर सादे की बाजार गांव के पास रेलवे क्राॅसिंग है।

बुधवार को दोपहर में वंदेभारत और डीपीसी को पास कराने के लिए फाटक बंद किया जा रहा था, तभी अकोढि़या की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ई रिक्शा ने क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की तो टक्कर लग गई। इससे क्रॉसिंग का एक बूम टूट गया। क्रॉसिंग पूरी तरह बंद न होने पाने से सिग्नल नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन


प्रयागराज में निरीक्षण कर मंडलीय अधिकारी डीपीसी से लौट रहे थे, जबकि वंदेभारत रायबरेली से प्रयागराज जा रही थी। वंदेभारत का ऊंचाहार में स्टाॅपेज नहीं है, लेकिन क्रॉसिंग पर हुई घटना की वजह से वंदेभारत को करीब 25 मिनट तक रोकना पड़ा। गेटमैन की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की।

आरपीएफ के पहुंचने से पहले ही ई रिक्शा चालक वाहन समेत भाग गया। गेटमैन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर क्रॉसिंग बंद की। इसके बाद पहले डीपीसी को पास कराया, फिर वंदेभारत को हरी झंडी मिली। आरपीएफ ऊंचाहार के प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि ई रिक्शा के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें