फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खुले आसमान के तले अब नहीं गुजरेंगी बेसहारों की रातें

Thu, 11 Dec 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अब खुले आसमान तले बेसहारों और जरूरतमंदों को सर्द रातें नहीं गुजारनी पड़ेंगी। प्रशासन ने शहर में चार अस्थायी व दो स्थायी रैन बसेरों की व्यवस्था की है। इन रैन बसेरों में ठहरने के पर्याप्त इंतजाम हैं।
विज्ञापन


सभी रैन बसेरों में रातभर ठहरने वाले जरूरतमंदों के लिए बिस्तर, कंबल, पीने का पानी और प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। रैन बसेरा प्रभारी नियमित रूप से निगरानी करेंगे और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने मंगलवार रात आठ बजे रैन बसेरों का जायजा लिया।

यहां पर बनाए गए रैन बसेरे
ईओ स्वर्ण सिंह के मुताबिक बस स्टेशन, सुपर मार्केट, रेलवे स्टेशन पर 20-20 बेड के रैन बसेरे बनाए गए हैं। महिला अस्पताल के सामने 10 बेड का रैन बसेरा बनाया गया है। इसके अलावा आश्रय गृह चक धरोहरा और आश्रय गृह मुंशीगंज में 50-50 बेड के रैन बसेरे बनाए गए हैं। अवर अभियंता नीरज कुमार और प्रियंका यादव को रैन बसेरा प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें