फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा मां का दरबार, उमड़ेंगे श्रद्धालु

Thu, 07 Apr 2016 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार काे नवरात्र पूजन-अर्चन के लिए देवी मां की चुनरी आदि की खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई पूरी कर ली गई है। मां का दरबार भी सजकर तैयार हो गया है। महिलाएं और युवतियां घरों को साफ-सुथरा कर माता के स्वागत के स्वागत की तैयारी में लगी हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को माता की चुनरी तो कोई संदल की माला खरीदता नजर आया। बाजार में माता के वस्त्रों, शृंगार, पूजन, हवन आदि की दुकानें सज हुई हैं। चैत्र नवरात्र शुक्रवार से प्रारंभ होगा। पहला दिन होने के कारण लोगों में खूब उत्साह है।

एक दिन पहले ही मइया को प्रसन्न करने के लिए भक्त घरों को साफ-सुथरा करने में लगे हुए है। वहीं मंदिरों को भी रंगरोगन कर तैयार कर दिया गया है। गुरुवार सुबह से ही लोगों का रेला बाजार में पहुंचने लगा। दोपहर में तेज धूप होने के बाद भी भीड़ कम नहीं हुई।
विज्ञापन


लोगों ने नवरात्र में उपयोग की जाने वाली हवन सामग्री, कपूर, सुगंधित अगरबत्तियों, दीपकों की भी जमकर खरीदारी की। मोती, रेशम, सीप, संदल व कुंदन की बनी मालाएं लोगों को खूब भा रही है।

शहर के मां मंसा देवी मंदिर, मढ़ी देवी मंदिर, चंपा देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, संकठा देवी मंदिर, अहोरवा भवानी मंदिर, शंकरपुर मां दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर धाम रालपुर, कालिका देवी, भवानी मंदिर लालगंज आदि मंदिरों में नवरात्र की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिरों के आसपास नौ दिन तक मेला लगता है। इसको लेकर आयोजक भी पूरी तरह से सक्रिय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें