फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सीजन में अब तक की सबसे सर्द रात, 3.4 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
शहर में कोहरे के बीच बृहस्पतिवार को ​आते-जाते लोग। - फोटो : शहर में कोहरे के बीच बृहस्पतिवार को ​आते-जाते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। सर्दी ने फिर से गियर बदल दिया है। बुधवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस गिरावट के कारण बृहस्पतिवार सुबह कड़ाके की ठंड का अनुभव हुआ, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में चलने वाली सर्द हवाओं ने गलन को बढ़ा दिया। लोग ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लेते नजर आए। अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कोहरा पड़ने के साथ कड़ाके की सर्दी रही। सुबह 10 बजे तक लोग सर्दी से परेशान रहे। हालांकि, जब धूप तेज हुई तो कोहरे का असर कम हो गया। दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य होने के कारण धूप खिली रही, जिससे सड़कों पर चहल-पहल बनी रही। इस तापमान को गेहूं की फसल के लिए अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि, सुबह के समय पाला पड़ने से आलू और सरसों की फसल को कीट लगने का खतरा बढ़ गया है।
जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा का कहना है कि पाला पड़ने से इन फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सर्दी का यह असर किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। गेहूं की फसल के लिए जहां यह तापमान फायदेमंद साबित हो रहा है, उधर रात में हल्का पाला पड़ने के साथ तापमान काफी नीचे है। इससे आलू और सरसों की फसल की प्रभावित होने की आशंका किसान जता रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे पाले से बचाव के लिए अपने खेतों में हल्की सिंचाई करें और अन्य आवश्यक उपाय करें ताकि उनकी फसलें सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रातें अभी भी ठंडी रहने की संभावना है, जबकि दिन में धूप का असर रहेगा।
इनसेट
इस तरह घट-बढ़ रहा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
10 जनवरी 23.4 डिग्री 4.2 डिग्री
11 जनवरी 23.5 डिग्री 7 डिग्री
12 जनवरी 21.8 डिग्री 5.9 डिग्री
13 जनवरी 22.5 डिग्री 5 डिग्री
14 जनवरी 22.3 डिग्री 4.3 डिग्री
15 जनवरी 21.5 डिग्री 3.4 डिग्री
इनसेट
2017 के बाद मकर संक्रांति रही अधिक सर्द
वर्ष 2017 में मकर संक्रांति पर कड़ाके की सर्दी थी। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रिकार्ड किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री था। इस साल न्यूनतम तापमान मकर संक्रांति पर 3.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें