फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घने कोहरे के साथ चली सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

Sun, 18 Jan 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम के बदले मिजाज के बाद शनिवार को सुबह छाए घने कोहरे के बीच चली सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तापमान में आई गिरावट ने लोगों को फिर से कड़ाके की ठंड का अहसास कराया। शनिवार की सुबह घना कोहरा छाने से दृश्यता 10 मीटर तक रही। इस दौरान चल रही ठंडी हवा से लोग ठिठुरते दिखे। विशेष तौर पर स्कूली बच्चों को कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने रात में पाला पड़ने की आशंका भी जताई है। जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू और सरसों की फसलों पर पाले का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन शीतलहर और गलन से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के साथ ही घरों में ब्लोअर और रूम हीटर का सहारा लेते दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप कायम रहेगा। रात में पाला पड़ने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें