फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने नहीं खाया एमडीएम

Tue, 27 Sep 2016 12:11 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
एमडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरों ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुलारेपुर में सोमवार को एमडीएम की गुणवत्ता खराब होने के चलते कई बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया है। स्कूल से बच्चे भूखे पेट ही लौट गए। अभिभावकों ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय दुलारेपुर में सोमवार को सब्जी, रोटी के स्थान पर दाल, चावल बनाया गया। जो दाल बनाई गई, उसमे दाल के स्थान पर केवल पानी था। इससे बच्चों ने खाना खाने से मना कर दिया। कक्षा पांच की छात्रा अनुष्का, मोहित और अनूप ने बताया की स्कूल में खाना अच्छा नहीं लगता है।

दाल में केवल पानी था। रसोइया शीतला, राजपती, राजरानी ने बताया कि 39 बच्चों के लिए केवल 500 ग्राम दाल आई है। जब दाल की मात्रा कम रहेगी तो उसमें पानी अधिक होगा। इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिवमोहन ने बताया की भोजन का काम ग्राम प्रधान देख रहे है।
विज्ञापन


कई बार कहा भी, लेकिन राशन कम और मीनू के विपरीत आने के कारण दिक्कत आ रही है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया की दुलारेपुर में प्रधान खाना बनवा रहे है। यदि खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें