फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के माता-पिता के बयान दर्ज

Fri, 04 Sep 2015 11:54 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह के हार्दिक के शरीर में आखिर तमाम सुइयां कैसे आईं। इसकी जांच के लिए शुक्रवार को माता-पिता के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


सीओ दफ्तर में बुलावे पर पहुंचे दंपती ने मुंशी को बताया कि उन्हें नहीं पता कि उसके मासूम बच्चे के शरीर में इतनी अधिक सुइयां कहां से आ गईं। डीजीपी के आदेश पर एसपी मोहित गुप्ता ने मामले की जांच शुरू कराई है।

 
भदोखर थाना क्षेत्र के मेजरगंज निवासी शीवेंद्र राय श्रीवास्तव के बेटे हार्दिक के शरीर में सुइयां मिलने का मामला करीब तीन महीने पहले चर्चा में आया था। इस घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया था।
विज्ञापन


गांव, एक नर्सिंगहोम और फिर जिला अस्पताल से बच्चे को ट्रॉमा सेंटर रेफर करने के बाद यह मामला राजधानी तक पहुंचा था। जुलाई में केजीएमयू की ओर से डीजीपी को पत्र लिख कर प्रकरण की विस्तृत जांच कराने की मांग की गई थी।

डीजीपी का पत्र यहां पहुंचा तोएसपी मोहित गुप्ता ने सीओ सिटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। इसी के तहत शुक्रवार को दंपती को बयान दर्ज कराने के लिए सीओ दफ्तर बुलाया गया।
विज्ञापन


 पीड़ित बालक का पिता शीवेंद्र अपनी पत्नी सत्याक्षी और बेटे हार्दिक व बेटी माही को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा। यहां सीओ कार्यालय में दोनों के बयान दर्ज किए।

सीओ सिटी सत्यपाल सिंह ने बताया कि बालक के माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट कप्तान को दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें