फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कार खाई में गिरी, चौकी इंचार्ज व दो सिपाही घायल

Sun, 28 Sep 2025 05:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात गश्त के दौरान मवेशी से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त क
विज्ञापन
सतांव। अटौरा बुजुर्ग पुलिस चौकी प्रभारी सुमित, सिपाही अर्जुन व दुर्गेश कुमार के साथ बीते शुक्रवार को रात्रि गश्त पर निकले थे। रात करीब दो बजे रायबरेली-लालगंज मार्ग पर पूरे बदई मजरे सुल्तानपुर खेड़ा के निकट सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण सामने से आ रहे ट्रक से बचने में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इससे कार सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में चौकी प्रभारी व दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया। वहां सिपाही अर्जुन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पर मवेशी बैठे थे। उन्हें बचाने के दौरान सामने से ट्रक आ गया। इस वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें