फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबकर लड़की की मौत

Tue, 23 Jun 2015 11:42 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम नहर में डूबकर एक किशोरी की मौत हो गई। खोजबीन के बाद देर रात उसका शव नहर में पाया गया। किशोरी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पिपरी मजरे छतौना मरियानी गांव निवासी एवं ग्राम प्रधान नागेंद्र बहादुर की बेटी पूर्णिमा सिंह (16) सोमवार की शाम खेत की तरफ गई थी। खेत के पास से ही शारदा सहायक नहर निकली है।

इसी दौरान वह नहर में गिर गई। चरवाहों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजन जब तक मौके पर पहुंचते, किशोरी डूब गई थी। देर रात खोजबीन के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पूर्णिमा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जीडी शुक्ल का कहना है कि नहर में डूबने से किशोरी की मौत हुई है। मृतका प्रधान की बेटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें