फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया पूरे कुशल गांव में एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खम्हरिया पूरे कुशल गांव के बिल्गु पासी अपने बेटे को साथ खेत गया था। बेटी पूनम (16) व पत्नी घर पर थीं। परिवारीजनों ने बताया कि इसी बीच पूनम घर से बाहर की ओर आई और अपने ही दुपट्टे से टीनशेड में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

उसे फंदे पर लटका देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध हालात में किशोरी ने फांसी लगाई है। परिवारीजन कुछ भी बताने को राजी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें