फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवक और किशोरी के शव फंदे से लटके मिले

Sat, 03 May 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव-राही (रायबरेली)। गुरुबक्शगंज के अमवन मजरे कोंसा में पत्नी से अनबन के बाद युवक का शव पेड़ से और नगर भड़िया मजरे जरौला गांव में युवती का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अमवन मजरे कोंसा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (36) का पत्नी सीमा से अक्सर विवाद होता था। चार माह पहले सीमा अपने बच्चों व पति को छोड़ कर किसी के साथ चली गई थी। इससे सुरेंद्र काफी परेशान रहता था। लगातार पत्नी की खोज कर रहा था लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर चिलवल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

उधर भदोखर थाना क्षेत्र के नगर भड़िया मजरे जरौला गांव निवासी ज्योति (16) का शव बृहस्पतिवार देर शाम कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। एसओ दयानंद तिवारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी। इस वजह से उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें