फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे तार से बच्ची को लगा करंट, मौत

Mon, 28 Sep 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बैरहना मोहल्ला निवासी वारिस अली मजदूरी करता है। उसकी तीन साल की बेटी वारीसुलनिशा सुबह सड़क किनारे खेल रही थी। बताते हैं कि सड़क किनारे बिजली के तार टूटे पड़े थे।
विज्ञापन


जिससे करंट आ रहा था। इसी दौरान वारीसुलनिशा ने तार छू लिया, जिससे उसे करंट लग गया। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। सभी ने इसके लिए विभागीय अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

बेटी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि करंट लगने से तीन साल की बच्ची वारीसुलनिशा की मौत हुई है।

परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। एसडीओ टाउन पीके सिंह का कहना है कि बिजली के तार टूटे थे। जिसकी आपूर्ति बंद करा दी गई थी। घरों में लगे इनवर्टर की बैक फीडिंग के चलते बच्ची को करंट लगने से हादसा हुआ है। इसकी जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें