फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए: शंकराचार्य बोले- मूर्धन्य धर्माचार्यों का ट्रस्ट बनाया जाए

Sat, 11 Jul 2026 07:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में जो भी हुआ वो लोगों की आस्था को चकनाचूर करने वाला है। वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की शनिवार को जिले के लालगंज, सरेनी, डलमऊ और गदागंज से यात्रा निकली, इस दौरान गाय को माता का दर्ज दिए जाने की बात शंकराचार्य ने कही। साथ ही लोगों को गाय की सुरक्षा और गाय को माता का दर्ज मिले, इसकी शपथ दिलाई।

विज्ञापन


अयोध्या के मामले पर शंकराचार्य ने कहा कि अयोध्या में जो कुछ भी हुआ है, वह करोड़ों लोगों की आस्था को चकनाचूर करने वाला है। विश्वास की बहाली बहुत कठिन हो गई है। हमारी मांग है कि तत्काल इस ट्रस्ट को भंग कर दिया जाए। साथ ही जो देश के मूर्धन्य धर्माचार्य हैं , उनका ट्रस्ट बनाया जाए।

ये भी पढ़ें - मंत्री राजभर का अखिलेश पर हमला, उनसे हाथ मिलाने का भी रेट तय, सत्ता के लिए दिखा रहे सनातन प्रेम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नृपेंद्र मिश्र बोले- चढ़ावा चोरी 'कलंक', व्यवस्था में होगा सुधार; 20 जुलाई तक पूरा होगा मंदिर निर्माण


उस ट्रस्ट में अयोध्या के धर्माचार्यों को भी शामिल किया जाए। एक कमेटी बनाई जाए जो अयोध्या में रोज की गतिविधि को देख सके। सरकार की विजिलेंस की टीम अयोध्या में रहे, इससे आपत्ति नहीं है लेकिन धर्म कार्य से अब इन्हें हट जाना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें