फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गैर इरादतन हत्या में दोषी को साढ़े तीन साल की सजा

Mon, 18 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ के पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां में मारपीट के दौरान बुजुर्ग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले में ग्राम कसना निवासी सतगुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे चतुर्थ ने दोषी को साढ़े तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां निवासी कृष्ण मोहन त्रिवेदी ने बताया कि छह सितंबर 2021 को आरोपी सतगुरु ने उनके चाचा नवल किशोर के साथ मारपीट की थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद चार्जशीट एडीजे चतुर्थ न्यायालय में दाखिल की गई थी। विशेष न्यायाधीश अमित कुमार पांडेय ने दोषी सतगुरु को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें