फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पालिकाध्यक्ष और सभासदों में बढ़ी तनातनी

Tue, 22 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे सभासद।
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर और सभासदों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। सोमवार को पालिका के 18 सभासदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम हर्षिता माथुर से मुलाकात की और अपनी बात रखी। कहा कि अगर पालिकाध्यक्ष पर कार्रवाई न हुई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सभासद सतीश कुमार मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, पंकज साहू, रामखेलावन बारी, मोहित सिंह, पुष्पा यादव ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि पालिकाध्यक्ष के 50 लाख कार्य के पावर को वापस लेने के एजेंडे को बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं किया जा रहा है।

पालिकाध्यक्ष शहर के नाम पर आने वाले धन की बंदरबांट कर रहे हैं। वह जानते हैं कि यदि इस एजेंडे को बैठक में शामिल करा दिया गया तो वह मनमानी तरीके से कार्य नहीं करा पाएंगे। सभासद सबिस्ता बृजेश, हसीना, कुसुमा देवी, जमुना देवी, सुनीता पाल, श्रवण कुमारी, आशा सिंह ने कहा कि दो बार बोर्ड की बैठक कोरम पूरा न होने का हवाला देते हुए स्थगित करा दी गई, जो गलत है।
विज्ञापन


इससे पालिका के धन की बर्बादी हुई है। पालिकाध्यक्ष पर तत्काल कार्रवाई करके बोर्ड की बैठक कराई जाए। डीएम ने ईओ से जल्द बोर्ड की बैठक कराने की बात कही। सभासदों को विश्वास दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। 13 सभासदों के साथ डीएम से मिले पालिकाध्यक्ष : पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर भी 13 सभासदों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।

उन्होंने डीएम से मुलाकात कर अपनी बात रखी। डीएम ने पालिकाध्यक्ष की बात सुनी। पालिकाध्यक्ष की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि उन्होंने डीएम से क्या कहा। कहा जा रहा है कि पालिकाध्यक्ष यह जताना चाह रहे हैं कि उनके साथ भी सभासद हैं। वह शहर का विकास कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें