फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ट्रांसपोर्टरों को ठेका निरस्त करने की धमकी, जिला प्रंबंधक से नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में जनवरी माह का राशन गरीबों में भले ही बंटना शुरू हो गया है, लेकिन अब तक ब्लॉकों के गोदामों में मात्र 25 प्रतिशत राशन ही पहुंच सका है। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के जिला प्रबंधक की सुस्ती और ट्रांसपोर्टरों की मनमानी के कारण 13,035 मीट्रिक टन खाद्यान्न के सापेक्ष अब तक 2523 मीट्रिक टन खाद्यान्न ही ब्लॉक गोदामों तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद डीएसओ ने जिला प्रबंधक के साथ ही सभी सात ट्रांसपोर्टरों को नोटिस दी है। ठेकेदारों को ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही भारतीय खाद्य निगम के डिपो अधिकारियों को रविवार को भी गोदाम खोलने के आदेश दिए गए हैं। हर महीने गरीबों में कोटे की दुकानों के माध्यम से राशन वितरण कराया जा रहा है। जनवरी माह का राशन वितरण शुरू हो गया है, लेकिन अब तक मात्र 25 प्रतिशत राशन ही ब्लॉकों में पहुंच सका है।
ट्रांसपोर्टरों को कम से कम पांच-पांच वाहन ब्लॉकों में लगाकर राशन पहुंचाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन ठेकेदार दो-तीन ट्रकों से ही काम चला रहे हैं। कोटे की दुकानों तक समय से राशन न पहुंच पाने पर डीएसओ ने शनिवार को मेसर्स मुन्ना ट्रांसपोर्ट, मेसर्स रमेश चंद्र मौर्या, मेसर्स भदौरिया रोड लाइंस, मेसर्स शारदा रोड लाइंस, मेसर्स सांई ट्रांसपोर्ट, मेसर्स मैहर रोड लाइंस, मेसर्स जेएमडी रोड लाइंस को नोटिस देकर परिवहन ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएसओ विमल शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम को जिले में 13,035 मीट्रिक टन खाद्यान्न ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंचाना था, लेकिन अब तक 2523 मीट्रिक टन खाद्यान्न पहुंचाया गया है। जिला प्रबंधक के साथ ही ट्रांसपोर्टरों को नोटिस देकर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें