फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो पलटा, छात्र की मौत, सात घायल

Wed, 09 Nov 2016 12:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में टेम्पो पलटने से मरा छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगतपुर  थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेम्पो पर सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गये। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


छात्र ट्यूशन पढ़ने के लिए जिला मुख्यालय जा रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है। दीनशाहगौरा से एक टेम्पो सवारियां भरकर जिला मुख्यालय जा रहा था। जगतपुर थाना क्षेत्र के इच्छा सिंह का पुरवा गांव के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।

चीखपुकार सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल टेम्पो पर सवार शशिकांत उर्फ राजा (18) पुत्र दिलीप निवासी गौरा गढ़ी, रंजीत (30) निवासी गौरा गढ़ी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शशिकांत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं रंजीत की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा घायल टेम्पो सवार रामशंकर, गयादीन, सूरजदीन, त्रिभुवन, तारावती उपचार कराकर घरों को चले गए। मृतक शशिकांत इंटर का छात्र था और ट्यूशन पढ़ने के लिए जिला मुख्यालय जा रहा था।

टेम्पो पर सवार छात्र की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। नाते-रिश्तेदारों का मजमा लग गया। सूचना पर थानेदार अशोक त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। थानेदार का कहना है कि टेम्पो कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को अनियंत्रित टेम्पो सड़क किनारे पलट गया। इससे उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी डलमऊ ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रायबरेली से एक टेम्पो सवारियां भरकर डलमऊ की ओर आ रहा था। मधुकरपुर गांव के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार जितेंद्र कुमार सिंह (26) निवासी उबरनी, गेंदलाल (26) निवासी राही, काजल (10) पुत्री दशरथ निवासी आंबा घायल हो गए।

टेम्पो पलटने के बाद चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों घायलों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया, जहां जितेंद्र और गेंदालाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल विजय प्रताप यादव ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें