फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में अखिलेश: बोले- पीडीए ने अपनी ताकत और गिनती का एहसास कराया, 24 में हराया 27 में साफ कर देंगे

Thu, 24 Sep 2026 06:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

अखिलेश यादव ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रताड़ना देने वाले लोग बचने वाले नहीं है। 24 में हराया है और 27 में इनका सफाया कर देंगे। यह वे लोग है जो मंदिर को गंगा जल से धुलवाते हैं जब पीडीए समाज से कोई मंदिर जाता है। 
 
विज्ञापन
रायबरेली में अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता समझ चुकी है कि सच्चाई क्या है, जिस रथ से चलकर हम आए हैं, वह रथ हमारी संस्कृति में कुरुक्षेत्र का प्रतीक है। रथ महाभारत का भी प्रतीक है। इस तरह के रथ पर कभी भगवान ने भी गीता का संदेश दिया था। आज उसी रथ के माध्यम से हमें सीख मिल रही है। जो पीड़ित हैं वह पीडीए हैं। जो दुखी हैं वो पीडीए हैं, जिसका अपमान हो रहा है, वह पीडीए है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार लाइन एकदम खिंच गई है। एक तरफ पीड़ित लोग हैं दूसरी तरफ प्रताड़ना देना वाले लोग हैं। प्रताड़ना देने वाले लोग बचने वाले नहीं है। 24 में हराया है और 27 में इनका सफाया कर देंगे। यह लोग समझ रहे हैं कि पीड़ा खत्म हो गई है। इनकी हम लोगों से हजारों साल पुारनी लड़ाई है। इन्होंने खाई पैदा की है। इनको न केवल हराएंगे बल्कि समाज में भेदभाव को खत्म करेंगे। यह वे लोग है जो मंदिर को गंगा जल से धुलवाते हैं जब पीडीए समाज से कोई मंदिर जाता है। ये वे लोग हैं जब कुर्सी पर बैठ जाते हैं तो अपमान करने का काम करते हैं। इस बार पीडीए के लोगों ने अपनी ताकत और गिनती का अहसास करा दिया है। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - रायबरेली: मिशन 2027 के लिए पीडीए रथ पर सवार हुए अखिलेश, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, तस्वीरों में देखें नजारे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घरेलू ओवरनाइट ट्रैवल में यूपी सबसे आगे: 15.7 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तमिलनाडु और राजस्थान से निकला आगे


जब वोट पड़ेगा तो चाहे कितनी भी ताकत लगा लें, ये पीडीए के लोग मिलकर हराने का काम करेंगे। पीडीए के लोग न केवल निर्बल व कमजोर के साथ खड़े हैं बल्कि संविधान बचाने के लिए खड़े हैं। पीडीए के लोग आरक्षण को बचाने और लोकतंत्र को बचाने के  लिए खड़े हैं। देश की संस्कृति और हिन्दु्स्तान को बचाने के लिए खडे़ हैं। ये लोग संविधान और कानून नहीं मानते। कोई एक उदाहरण नहीं है, बल्कि कई उदाहरण हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें