फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की रथ यात्रा: अखिलेश बोले- कितनी भी ताकत लगा लें, पीडीए 2027 में भाजपा को हरा देगा

Thu, 24 Sep 2026 12:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव 2027 के लिए चुनावी बिगुल बजा दिया है। बृहस्पतिवार को समाजवादी रथ रायबरेली पहुंचा। जहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, उनके रायबरेली पहुंचने से पहले ही पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। पढ़ें, सभी अपडेट: 
विज्ञापन
रायबरेली में पीडीए रथ पर सवार अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव 2027 में जीत हासिल करने के लिए सपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। सपा का पीडीए रथ बृहस्पतिवार को रायबरेली पहुंचा जहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उधर, रायबरेली पहुंचने से पहले शहर में जगह-जगह अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों लिखा- लाल टोपी, साइकिल... यही है गुंडों की पहचान।

वहीं, दूसरे पोस्टर में 'योगी राज में कानून से गुंडई नहीं चलेगी' लिखा गया। सपा मुखिया के आगमन से पूर्व यह पोस्टरबाजी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें