फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दफ्तर के सामने किसान बेहोश

Fri, 20 Jan 2017 12:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तहसील में गुरुवार को तहसीलदार कोर्ट में बयान देने आया एक किसान बेहोश हो गया। इससे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर एसडीएम अपने दफ्तर से निकलकर मौके पर पहुंचे और बेहोश किसान को नायब तहसीलदार कृपाशंकर के वाहन से सीएचसी महराजगंज पहुंचवाया। 
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के कुसुढी सागरपुर निवासी कालीदीन का एक मुकदमा तहसीलदार कोर्ट में चल रहा है। इसी मामले में वह अपने बयान देने आया था। बयान देकर जैसे ही वह बाहर निकला कि अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।

इससे तहसील में अफरा-तफरी मच गई। अधिवक्ताओं की सूचना पर एसडीएम मदन कुमार अपने कार्यालय से निकलकर मौके पर पहुंचे। बेहोश हुए किसान के बारे में जानकारी ली। नायब तहसीलदार कृपाशंकर ने अपने वाहन से बेहोश हुए किसान को सीएचसी पहुंचाया। एसडीएम ने बताया कि किसान की हालत ठीक है। अचानक वह बेहोश हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें