फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर मन पर भारी पड़ी डांट: रायबरेली में घर छोड़कर चला गया बेटा, अब मां की आंखों में इंतजार; मोबाइल बना कारण

Sat, 31 Jan 2026 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

किशोर मन पर मां की डांट भारी पड़ी। रायबरेली में एक बेटा घर छोड़कर चला गया। अब मां की आंखों में सिर्फ इंतजार दिख रहा है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पूरी घटना का कारण मोबाइल बना। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
boy demo - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में मोबाइल चलाने से मना करने पर किशोर घर छोड़कर चला गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को मां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मामला नसीराबाद इलाके के कांटा गांव का है। गांव की रहने वाली राजकली ने बताया कि 22 जनवरी को उनका बेटा मोहित (14) मोबाइल चला रहा था। इसी बात को लेकर उसे फटकार लगा दी गई। इससे नाराज मोहित घर से निकल गया। 

मां ने बताया कि वह बेटे को समझाने और वापस लाने के लिए उसके पीछे गांधीनगर चौराहे तक गई। लेकिन, वहां से मोहित किसी व्यक्ति की बाइक पर बैठकर चला गया। तब से घर वापस नहीं आया। थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें