रायबरेली। फुरसतगंज थाना क्षेत्र में भदैया महमूदपुर गांव में सर्प के डसने से एक किशोरी की मौत हो गई। भदैया महमूदपुर निवासी मीनू (13) पुत्री किरसन रविवार को परिवारीजनों के साथ बगल के गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई थी। रात्रि में वह परिवारीजनों के साथ सो रही थी।
भोर में उसके अचानक रोने की आवाज आई। जब परिवारीजन जागे तो देखा कि बगल से एक सांप गुजर रहा था। उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक में लगे रहे। आखिरकार जब अस्पताल पहुंचे तब तक मीनू की मौत हो चुकी थी। क्षेत्रीय लेखपाल कामता प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।