फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी नहर में डूबी, मौत, सहेली को बचाया

Thu, 12 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में किशोरी की मौत की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को शारदा सहायक नहर में नहाने गई एक किशोरी की डूब कर मौत हो गई। जबकि उसकी सहेली को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के उफरामऊ मजरे चकदादर गांव निवासी धर्मेद्र की 13 वर्षीय भांजी काजल बचपन से ही अपनी ननिहाल में रहती थी। बताते हैं कि गुरुवार को वह गांव की ही रहने वाली अपनी सहेली रूबी के साथ शारदा सहायक नहर में नहाने के लिए गई थी।

नहाने के दौरान दोनों नहर की गहराई में पहुंच गई। इससे दोनों डूबने लगी। चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीण किशोरियों को बचाने के लिए नहर में कूद पड़े। नहर में उतरे लोगों ने किसी तरह रुबी को बाहर निकाल लिया, लेकिन काजल को नहीं बचा सके।
विज्ञापन


काफी देर बाद लोगों को उसका शव नहर में मिला। सूचना पर एसओ एके सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन की और रूबी को सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया। परिवारीजन शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए पुलिस ने पंचनामा करके शव घर वालों को सौंप दिया। थानेदार का कहना है कि नहर में डूबने से किशोरी की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें