फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मोबाइल चलाने से रोकने पर किशोर ने लगाई फांसी

Tue, 25 Nov 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मोबाइल चलाने से रोकने पर नाराज किशोर ने खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। हरसकरी मजरे पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी संतलाल का 14 वर्षीय बेटा अनिकेत कक्षा नौ का छात्र था। रविवार को उनके चाचा के घर मातृ पूजन था। घर के लोग शादी की खुशियां मना रहे थे। इस बीच मोबाइल को लेकर भाई ने अनिकेत को फटकार लगा दी। इसी बात से अनिकेत क्षुब्ध था। रात में कमरे के छज्जे में लगे हुक के सहारे रस्सी से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद घर के लोग कमरे में गए, तो छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। घर वालों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। घर वाले रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि घर वालों ने मोबाइल चलाने से रोका था। इससे नाराज होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि घर वालों ने मोबाइल चलाने से रोका था। इससे नाराज होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें