महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मजरे पोखरनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खेत में काम कर रही किशोरी को दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी रामलखन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह उसकी बेटी निशा खेत में काम कर रही थी।
इसी बीच गांव के राम अभिलाख, दिनेश कुमार, सोनू, बबलू, भुल्लू ने खेत पहुंचकर उसकी बेटी पर धावा बोलकर उसकी पिटाई की। मारपीट में बेटी को गंभीर चोटें आई। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज करके प्रकरण की जांच की जा रही है। मामले में कार्रवाई होगी।