फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रेम-जाल में फंसाकर किशोरी से दुष्कर्म

Thu, 15 Oct 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। प्रेम-जाल में फंसाकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी युवक मुंबई भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए मुंबई रवाना हुई है। घटना से परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का बन्नावां गांव निवासी सिद्धार्थ के साथ नजदीकियां बढ़ी। आरोपी ने किशोरी को प्रेम-जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोपी ने शादी करने से इन्कार करते हुए मुंबई भाग गया।

बेटी के गर्भवती होने की जानकारी से परिजन भी हैरान रह गए। बुधवार को पिता बेटी के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। युवक की धरपकड़ के लिए पुलिस मुंबई भेजी गई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें