फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हैंडपंप पर नहाते समय गिरी दीवार, किशोर की मौत

Mon, 23 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। हैंडपंप पर नहाते समय कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक किशोर की मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे शीतल मजरे इकछनिया गांव निवासी आर्यन (11) पुत्र सुनील कुमार दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर हैंडपंप पर नहाने गया था। बताते हैं कि इसी दौरान उसके घर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे आर्यन मलबे में दब गया।
विज्ञापन


परिजनों ने आर्यन को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि कच्ची दीवार जर्जर थी। आशंका है कि बारिश के कारण दीवार में सीलन आ गई थी। इससे दीवार ढहने से मलबे में दबकर किशोर की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें