रायबरेली। वाराणसी में होने वाली अंडर-15 की राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम शुक्रवार को रवाना हो गई।
इस टीम ने पिछले दिनों हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करके स्टेट मुकाबले के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया था। मंडल की विजेता टीम होने के कारण एमजीआईसी के खिलाड़ियों को राज्य मुकाबले में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया गया है।
टीम में सचिन यादव, शारिफ, अमन पांडेय, शाइन सोनकर, अविरल, किसलय, हमजा, रौनक आदि शामिल हैं। टीम मैनेजर एमसी रावत को बनाया गया है।